
ग्राम घोटी में पोला पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया आज निकली नारबोद

Reg. MSME- MH-11-0032298
बालाघाट:- (न्यूज रिपोर्टर- आशीष नेवारे):- पोला त्योहार भादो माह की अमावस्या तिथि को मनाया जाता है। इस दिन बैलों का श्रृंगार कर उनकी पूजा की जाती है। बच्चे मिट्टी के बैल चलाते हैं। इस दिन बैल को सजाया जाता है और गांव के ग्राउंड में दौड़ का भी आयोजन किया जाता है। बालाघाट जिला महाराष्ट्र राज्य से लगा होने के साथ ही इस जिले में भी पोला पर्व बड़े ही धुमधाम के साथ मनाया जाता है और इस दिन बैलो से कोई काम भी नहीं कराया जाता है। और घरों में महिलाएं व्यंजन बनाती हैं। इस त्योहार में विषेष तौर पर व्यंजन में ठेटली-मेठली, गुंजे, बनानें कि परम्परा है।
पोला-पिठोरा मूलत: खेती-किसानी से जुड़ा त्योहार है। भाद्रपद कृष्ण अमावस्या को यह पर्व विशेषकर महाराष्ट्र, कर्नाटक एवं छत्तीसगढ़ मध्यप्रदेश में मनाया जाता है। इसी तरह लालबर्रा जनपद के अंतर्गत ग्राम पंचायत घोटी में ग्रामीणों के द्वारा इस पर्व को मनाया गया।
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें