
डबल मनी के नाम से लोगों का लाखो रूपए लेकर फरार आरोपी राऊत भाईयों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, न्यायालय में किया पेश, आरोपी गए जेल

Reg. MSME- MH-11-0032298
न्यूज रिपोर्टर- दिलीप जमरे
बालाघाट:- जिले के बहुचर्चित डबल मनी मामले में भले ही मास्टरमाईंड पुलिस गिरफ्त से दूर हो लेकिन इस कारोबार से जुड़े अन्य फरार आरोपियों को पुलिस तलाश कर गिरफ्तार कर रही है। इसी कड़ी में करोड़ो रूपए के डबल मनी मामले में निवेशकों का लगभग 30 लाख रूपए लेकर फरार हुए आरोपी राऊत भाईयों को लांजी पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
लांजी थाना प्रभारी दिनेश सोलंकी ने बताया थाना में 20 अक्टूबर 2022 को डबल मनी मामले में आरोपी मनोज राऊत, विजय राऊत और संतोष राऊत सहित अन्य के खिलाफ मामला पंजीबद्व किया गया था। जिसके बाद से आरोपी फरार चल रहे थे। जिनके खिलाफ कई निवेशकों ने डबल मनी के नाम पर लाखो रूपए ठगी किए जाने की शिकायत की थी। पुलिस के पास अब तक इनके खिलाफ 30 लाख रूपए लेकर फरार हो गए थे। जिनकी पुलिस लगातार तलाश कर रही थी। जिन्हे मुखबिर की सूचना पर सोमवार को आरोपी 42 वर्षीय मनोज राऊत, विजय राऊत और संतोष राऊत को गिरफ्तार किया है। जिनके गिरफ्तारी के बाद और शिकायतकर्ता आ रहे है।
उन्होने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद मामले में पूछताछ करने के बाद आरोपियों को न्यायालय में पेश किया। न्यायिक अभिरक्षा में जेल भिजवा दिया गया है।
आरोपियों को गिरफ्तार करने में लांजी थाना प्रभारी दिनेश सोलंकी, उनि. माधव शर्मा, उनि. संजयसिंह किरार, प्रआर. नवीन कुल्हाड़े, पवन मर्सकोले, आरक्षक मनोज गुर्जर, सचिन बुंदेला, दिलीप यादव और महेन्द्र कुशवाहा की भूमिका रही।
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें