विधायक विनोद अग्रवाल ने किया पूर्व सैनिकों का शॉल श्रीफल देकर सत्कार..राष्ट्रगान के साथ संपन्न हुई तिरंगा यात्रा! सेना के सम्मान में तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के रंग में डूबा गोंदिया

जिला प्रतिनिधि’गोंदिया

गोंदिया (ग्रामीण क्षमता न्यूज):- ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारतीय सेना के साहस एवं पराक्रम को वंदन करने आज सोमवार 19 मई को गोंदिया शहर में भारतीय जनता पार्टी और गोंदिया की जनता द्वारा सेना के सम्मान में तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस तिरंगा यात्रा की शुरुवात फुलचुर स्थित जलाराम लॉन से की गई जो शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए शासकीय विश्राम गृह में समाप्त हुई। तिरंगा यात्रा के दौरान स्थानीय नागरिकों ने कई स्थानों पर पुष्पवर्षा कर यात्रा का स्वागत किया। हाथों में तिरंगा थामे देशभक्ति के नारों के साथ लोग यात्रा में शामिल हुए। “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम्” जैसे नारों से पूरा शहर गूंज उठा और माहौल पूरी तरह से देशभक्ति में सराबोर हो गया। खास बात यह रही कि बड़ी संख्या में महिलाएं भी इस यात्रा में उत्साहपूर्वक शामिल हुईं।

क्षेत्र के विधायक विनोद अग्रवाल ने कहा, “देश की रक्षा में तैनात हर जवान को यह संदेश देना जरूरी है कि देश का हर नागरिक उनके साथ खड़ा है। हमारे देश की सेना पर हमें गर्व है। इस तिरंगा यात्रा के माध्यम से हम जवानों के त्याग और बलिदान को नमन करते हैं।

भाजपा जिलाध्यक्ष सीताताई रहांगडाले ने कहा, तिरंगा सिर्फ एक ध्वज नहीं, यह हमारी अस्मिता, एकता और संप्रभुता का प्रतीक है। जनता का जोश यह बताता है कि गोंदिया शहर सदैव देशभक्ति में अग्रणी रहा है। यह यात्रा हमारी भावनाओं का प्रतीक है।

तिरंगा यात्रा ने पूरे गोंदिया शहर को देशभक्ति के रंग में डुबो दिया और नागरिकों ने एकता और अखंडता का संदेश दिया।

विश्राम गृह में यात्रा की समाप्ति राष्ट्रगान से की गई वही सेना के पूर्व सैनिकों का शॉल ओढ़ाकर व श्रीफल देकर स्वागत किया गया।

इस तिरंगा यात्रा के मौके पर विधायक विनोद अग्रवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष सिताताई रहांगडाले, अशोक भाऊ इंगले, मुनेश रहांगडाले, सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, युवाओं, महिलाओं एवं गोंदिया शहर की जनता का समावेश रहा।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

महाराष्ट्र में किसकी बनेगी सरकार? विधानसभा चुनाव 2024

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129