भारतीय बौद्ध महासभा सर्कल शाखा नेवरवाही में आज 68 व धम्म चक्र परिवर्तन दिवस मनाया गया

बालाघाट:- (न्यूज रिपोर्टर- हशिना वाहने)

लांजी:- भारतीय बौद्ध महासभा सर्कल शाखा नेवरवाही में आज 68 व धम्म चक्र परिवर्तन दिवस मनाया गया तथा भारतीय बौद्ध महासभा के सर्कल अध्यक्ष धीरज वाहने एवं सर्कल शाखा के पदाधिकारीयो जैसे प्रेमदास बागड़े जी एवं तिलक जी चोखांद्रे इनके द्वारा भारत रत्न डॉक्टर भीमराव अंबेडकर एवं गौतम बुद्ध की कैंडल प्रज्वलित कर पूजा अर्चना की गई एवं उनके द्वारा परम पूज्य बोधिसत्व डॉ बाबासाहेब आंबेडकर एवं गौतम बुद्ध की छायाचित्र में माल्या अर्पण भी किया गया। इसी प्रकार केंद्रीय उद्यान विभाग पूर्व निदेशक विजयापाल सीह ने कहा कि 8 जनवरी 1880 बौद्ध जगत के लिए महत्वपूर्ण दिन है  इसी दिन धम्म दिवस की स्थापना हुई थी धम्म दिवस संपूर्ण विश्व को शांति प्रगति मानवतावाद सहित समाज कल्याण के लिए प्रेरणा देता है धम्म ध्वज में पांच रंगों से बना पंचशील है,

जो कि आज 68 वा धम्मचक्र परिवर्तन दिवस के अवसर पर हमारे भारतीय बौद्ध महासभा के सर्किल अध्यक्ष धीरज वाहाने द्वारा बड़े ही आन बान शान से पांच रंगों से बना पंचशील धम्म ध्वज फहराया गया इसी प्रकार धम्म धम्मा चक्र परिवर्तन दिवस प्रतिवर्ष 14 अक्टूबर को मनाया जाता है यह दिन डॉक्टर बाबासाहेब अंबेडकर ने बौद्ध धर्म स्वीकार करने के लिए चुना था धम्म चक्र परिवर्तन दिन या धर्म चक्र परिवर्तन दिवस भारत में एक बौद्ध त्यौहार है या 14 अक्टूबर 1956 को दीक्षाभूमि नागपुर में बीआर अंबेडकर और उनके लगभग 600,000 अनुयायियों की बौद्ध स्वीकृति का जश्न मनाने का दिन था धम्म चक्र परिवर्तन का स्थान सारनाथ वाराणसी से 10 किलोमीटर दूर वह स्थान है जहां भगवान बुद्ध ने ज्ञान प्राप्ति के बाद अपना पहला उपदेश महा धर्म चक्र परिवर्तन बौद्ध शब्दावली में धर्म का चक्र घुमाया था 

 आज हमारे लिए धम्मा चक्र परिवर्तन दिन इतिहास और महत्व का दिन है प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी हमारे भारतीय बौद्ध महासभा सर्कल शाखा नेवरवाही में बौद्धधर्मा व्लांबी इस दिन को मनाने के लिए सर्कल स्तरीय पदाधिकारी एवं उपासक उपाशिकाएं आते हैं जो सभी को अंबेडकर की विरासत और सामाजिक न्याय और समानता के लिए उनकी लड़ाई की याद दिलाता है इस दिन को देश में दलित आंदोलन के लिए महत्वपूर्ण मोड़ के रूप में जाना जाता है आज भारतीय बौद्ध महासभा सर्कल शाखा नेवरवाही में 68 वा धम्म चक्र परिवर्तन दिवस पर सर्कल अध्यक्ष द्वारा बौद्ध धर्म के बारे में बताया गया एवं इसी प्रकार प्रेमदास जी बागडे इनके द्वारा भी 22 प्रतिज्ञाओं के बारे में बताया गया तथा इसी प्रकार सर्कल स्तरीय पदाधिकारी एवं सर्कल शाखा नेवरवाही के सभी बौद्ध उपासक उपाशिकाएं भी उपस्थित रहे 1 हसीना वाहने 2करुणा वाहने 3प्रेमलता मेश्राम 4 उर्मिला चोखांद्रे 5रंजीता वाहने 5 दयावती वाहने 6रितु वाहने 7 मनोरमा वाहने 8 भागरती सोनटेके 9 वंदना वाहने 10 मंगली वाहने 11अंजनी वाहने 12 बेबी बाई 13 बिमला मेश्राम 14 रिम्म वाहने 15 यशस्वी वाहने 16 दितिया वाहने इसी प्रकार सभी उपासक भी उपस्थित रहे जैसे की17 सदीप वाहने18 रिदित वाहने19 कुंदन वाहने20 जितेंद्र वाहने 21 तिलक वाहने 22 रमेश वाहने 23 वीरेंद्र वाहने एवं सभी बौद्ध उपासक उपाशिकाएं धम्म चक्र परिवर्तन के कार्यक्रम में उपस्थित रहे और सभी उपासक उपाशिकाये एकता के साथ बुद्ध वंदना धम्म वंदना संघ वंदना के साथ भारत रत्न डॉक्टर भीमराव अंबेडकर एवं गौतम बुद्ध की पूजा अर्चना की गई आप सभी बौद्ध उपासक उपाशिकावो को मैं हसीना वाहने थ्री बार नमन करती हूं जय भीम नमो बुद्धाय

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

महाराष्ट्र में किसकी बनेगी सरकार? विधानसभा चुनाव 2024

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129