कांग्रेस पार्टी का दामन छोड़ अरुण भाऊ गजभिए ने लिया आम आदमी पार्टी में प्रवेश, गोंदिया विधानसभा क्षेत्र के AAP प्रत्याशी बन लड़ेंगे चुनाव!

गोंदिया प्रतिनिधि:-

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024

गोंदिया:- कांग्रेस पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता गोंदिया शहर महासचिव, गोंदिया विधानसभा से कांग्रेस टिकट के प्रबल दावेदार ने आज कांग्रेस पार्टी से नाता तोड़ लिया है। कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने के लिए अपने दल के सहयोगियों के साथ रात दिन मेहनत कर कांग्रेस पार्टी को अच्छी स्थिति में लाने का अथक प्रयास किया।

क्या है असली वजह अरुण भाऊ गजभिए की जिसे कांग्रेस पार्टी का त्याग करना पड़ा?

कांग्रेस के पूर्व विधायक 2019 में कांग्रेस छोड़ भाजपा से चुनाव लड़े थे पूरे पांच वर्ष भाजपा के लिए गोपालदास अग्रवाल ने काम किया। इस पांच वर्ष की अवधि में कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने पर इस 2024 के विधानसभा में अरूण भाऊ गजभिए ने उम्मीदवारी की मांग नाना भाऊ पटोले से की किंतु एकाएक पैरासूट से उतार कर पूर्व विधायक गोपालदास अग्रवाल का कांग्रेस पार्टी में प्रवेश कराया गया।

 इसके आगे अरूण भाऊ गजभिए ने यह बताया कि हमें कांग्रेस द्वारा टिकट ना देकर गोपालदास अग्रवाल जी को कांग्रेस का प्रत्याशी बनाया गया। इसी बात से दुखी होकर इंडिया गठबंधन वाली पार्टी AAP में प्रवेश लेकर विधानसभा चुनाव लड़ने का फैसला लिया।

  उन्होंने बताया कि आम आदमी पार्टी के संयोजक श्री अरविंद केजरीवाल के विचार और विकास कार्यों की प्रणाली को देख कर आम आदमी पार्टी में जाने का मन बनाया महज 10 साल में आम आदमी पार्टी ने विकास का दिल्ली मॉडल पेश किया है- जहां सभी के लिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा, पानी और बिजली मुफ्त में दी जाती है।

अरुण भाऊ गजभिए ने आगे यह भी बताया, राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, ‘वर्तमान भाजपा-शिंदे सेना के नेतृत्व वाली ‘खोके सरकार’ में जन कल्याण के लिए कोई राजनीतिक इच्छाशक्ति नहीं है और इसके बजाय वह थोक भ्रष्टाचार में व्यस्त है क्योंकि उन्हें यकीन है कि वे सत्ता में वापस नहीं आने वाले हैं. एकनाथ शिंदे सरकार राज्य के खजाने की संगठित लूट के अलावा और कुछ नहीं है. भाजपा-शिंदे सेना ने न केवल संविधान के साथ धोखाधड़ी की है, बल्कि सभी मोर्चों पर इसकी विफलता महाराष्ट्र के लोगों के साथ धोखाधड़ी है। 

उन्होंने आगे कहा, ‘बेरोजगारी और महंगाई ने आम आदमी की कमर तोड़ दी है. कृषि संकट और उसके कारण किसान आत्महत्याएं लगातार जारी हैं. कभी भारत का सबसे औद्योगिक राज्य रहा महाराष्ट्र अब जीडीपी के मामले में अग्रणी नहीं रहा. करदाताओं के पैसे का इस्तेमाल निजी सहकारी समितियों के लिए बैंक गारंटी के रूप में किया जा रहा है।

गोंदिया विधानसभा क्षेत्र में संगठन बढ़ाकर आम आदमी पार्टी को जीत दिलाने का संकल्प लेकर विधानसभा चुनाव लड़ने का ऐलान अरुण भाऊ गजभिए ने कर दिया है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

महाराष्ट्र में किसकी बनेगी सरकार? विधानसभा चुनाव 2024

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129