
विधायक आशाराम नेताम का जन्मोत्सव समारोह उत्साहपूर्वक मनाया गया

जिला प्रतिनिधि-अनिल गौतम, कांकेर
कांकेर (छत्तीसगढ़), 09 अगस्त 2026।कांकेर विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री आशाराम नेताम के जन्मदिन के शुभ अवसर पर रविवार, 09 अगस्त 2026 को सायं 5:00 बजे से देर रात तक भव्य जन्मोत्सव समारोह का आयोजन किया गया।
समारोह में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों, मित्र मंडली एवं
शुभचिंतकों ने सहभागिता कर विधायक श्री आशाराम नेताम को जन्मदिन की शुभकामनाएँ एवं बधाइयाँ दीं। पूरे कार्यक्रम के दौरान उत्साहपूर्ण माहौल रहा और उपस्थित लोगों ने विधायक के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं सफल जनसेवा की कामना की। 
इस अवसर पर विधायक श्री आशाराम नेताम ने समारोह में पधारे सभी अतिथियों, पार्टी कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों, मित्रों एवं शुभचिंतकों का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए उनके स्नेह, विश्वास और शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद दिया।
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें










