
कॉकरोच जनता पार्टी का आंदोलन शांतिपूर्ण तरीके से हुआ सफल, बना चर्चा का विषय

जिला प्रतिनिधि- ग्रामीण क्षमता न्यूज।
नई दिल्ली (06 जून):- जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी द्वारा आयोजित आंदोलन इन दिनों राजनीतिक और सामाजिक हलकों में चर्चा का विषय बना हुआ है। आंदोलन की सबसे बड़ी विशेषता यह रही कि पूरा कार्यक्रम शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। न कहीं लाठीचार्ज की नौबत आई, न किसी प्रकार का बड़ा विवाद सामने आया और न ही कानून-व्यवस्था बिगड़ने की कोई घटना हुई। 
आंदोलन में बड़ी संख्या में युवाओं और समर्थकों की मौजूदगी के बावजूद कार्यक्रम अनुशासित तरीके से संचालित किया गया। प्रदर्शनकारियों ने अपनी मांगों और विचारों को लोकतांत्रिक तरीके से रखने का प्रयास किया। आंदोलन स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था भी सामान्य बनी रही। 
राजनीतिक विश्लेषकों के बीच यह चर्चा का विषय बना हुआ है कि आंदोलन को प्रशासनिक अनुमति अपेक्षाकृत कम समय में मिल गई और कार्यक्रम बिना किसी बड़े टकराव के संपन्न हो गया। कई लोग इसे आंदोलन के शांतिपूर्ण स्वरूप और आयोजकों की रणनीति से जोड़कर देख रहे हैं, जबकि कुछ लोग प्रशासन और आयोजकों के बीच बेहतर समन्वय को इसका कारण मान रहे हैं।
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें










