
सेवानिवृत्त आर्मी अधिकारी डूलीचंद लिल्हारे का सिवनी कला में भव्य स्वागत

प्रतिनिधि- नरेंद्र गुप्ता बालाघाट
बालाघाट, 09/04/2026
बालाघाट जिले के किरनापुर जनपद अंतर्गत ग्राम सिवनी कला में सेवानिवृत्त आर्मी अधिकारी डूलीचंद लिल्हारे का ग्रामीणों द्वारा भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर गांव में रैली निकालकर उनका अभिनंदन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणजन शामिल हुए। 
कार्यक्रम की शुरुआत डूलीचंद लिल्हारे द्वारा डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर की गई। इसके पश्चात उन्होंने रानी अवंती बाई लोधी की प्रतिमा पर भी पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। 
इसके बाद पूरे गांव में रैली निकालकर भ्रमण किया गया, जिसमें ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम में योगेश लिल्हारे, अरुण लिल्हारे, जीवनलाल लिल्हारे (कांग्रेस मंडल अध्यक्ष) सहित समस्त ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
ग्रामीणों ने सेवानिवृत्त अधिकारी के गांव आगमन पर गर्व व्यक्त करते हुए उनके सम्मान में इस आयोजन को ऐतिहासिक बताया। 
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें










