गोंदिया को कम वोल्टेज और विद्युत कटौती से मिलेगी निजात, भार बढ़ोत्तरी के लिए प्रत्येक उपकेंद्र में डबल पॉवर ट्रांसफार्मर- MLA विनोद अग्रवाल*?क रोडों की निधि से गोंदिया में तैयार हो रहे बटाना, चंगेरा, फुलचुर, गोंदिया सेंट्रल और भीमघाट में नए पॉवर सबस्टेशन.!

गोंदिया। प्रतिनिधि

आये दिन कम वोल्टेज की समस्या, विद्युत खंडित की समस्या, लोडशेडिंग, ट्रांसफार्मर के जलने से गोंदिया शहर और ग्रामीण के हाल बेहाल थे। बिजली खंडिंत होने का सबसे बड़ा खामियाजा जलापूर्ति पर होता था। किसानों के सिंचाई क्षेत्र पर पड़ता था। इसकी मुख्य वजह थी कम भार के मेगावोल्ट एम्पीयर का होना। बढ़ती जनसंख्या और बढ़ते विद्युत उपकरणों के बावजूद पिछले 50 साल से इसके बदलाव के लिए कोई प्रयास नही किया गया, जिससे वर्तमान हालात झेलने पड़ रहे है।

इन्ही समस्याओं से अवगत होकर, गोंदिया शहर सहित पूरे गोंदिया विधानसभा क्षेत्र में अखंडित उच्च स्तर की विद्युत आपूर्ति के लिए विधायक विनोद अग्रवाल ने कदम बढ़ाया है और आज 50 साल बाद इन दो सालों में गोंदिया की तस्वीर बदलती दिखाई दे रही है।

विधायक विनोद अग्रवाल के निरंतर प्रयासों का नतीजा है कि आज गोंदिया शहर में विद्युत भार को कम करने करोड़ो रूपये के ज्यादा मेगावोल्ट एम्पीयर के पॉवर ट्रांसफार्मर लगाए जा रहे। गोंदिया शहर के मध्य भाग में नया सबस्टेशन तैयार किया जा रहा है। वही सूर्याटोला उपकेंद्र पर अतिरिक्त 10 एमवीए के पॉवर ट्रांसफार्मर की बढोत्तरी की गई है। इसके साथ ही शहर से सटे फुलचुर, और भीमघाट में नये उपकेंद्र की शुरुआत की जा रही है। आने वाले कुछ समय में बिजली की आंखमिचौली से गोंदिया पूर्णतः निजात पायेगा ऐसी व्यवस्था विधायक विनोद अग्रवाल के प्रयास से जारी है।

इसके साथ ही चंगेरा में मंजूर विद्युत उपकेंद्र का मार्ग भी प्रशस्ति पर है। दासगाव, काटी, परसवाड़ा, कटंगटोला, रापेवाड़ा, मुंडीपार एमआईडीसी, विद्युत उपकेंद्रों की भार क्षमता को बढ़ाकर दुगुनी करने का प्रयास किया गया है। जिन उपकेंद्रों पर 5 एमवीए के पॉवर ट्रांसफार्मर लगे थे उन्हें 10 एमवीए या फिर पांच-पांच के दो उच्च स्तर के पॉवर ट्रांसफार्मर लगाने का कार्य प्रारंभ है।

विधायक विनोद अग्रवाल ने हाल ही में विद्युत वितरण कंपनी के अधीक्षक अभियंता श्री राठौर, कार्यकारी अभियंता श्री जैन, से भेंट कर कार्यो की समीक्षा की। इस दौरान विद्युत विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों से भी फोन पर बात की और कार्यों को तेजगति देने के निर्देश दिए। डीपीडीसी में निधि के अभाव में लटके कार्यो को गति देने प्रस्ताव बनाने के निर्देश दिए।

विधायक श्री अग्रवाल ने कहा, मुंडीपार स्थित 132 केवी की ईएचवी पर अधिक भार है। इस भार को कम करने हेतु एक नए 132 केवी के सबस्टेशन के निर्माण को लेकर प्रयास किये जा रहे है जिसे जल्द सफलता मिलेगी। जिन जगहों पर 25 या 75 के ट्रांसफार्मर लगे है उन्हें भी 100 का करने का प्रयास किया गया है। इसके पूर्व हिवरा और झिलमिली विद्युत उपकेंद्रों में उच्च स्तर के 10 एमवीए मेगावोल्ट एम्पीयर पॉवर ट्रासंफार्मर लगाकर इसकी शुरुवात की जा चुकी है। आने वाले कुछ समय में हमारा गोंदिया पूरे राज्य में बिजली की व्यवस्था में चाकचौबंद होगा यही हमारे प्रयास है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

महाराष्ट्र में किसकी बनेगी सरकार? विधानसभा चुनाव 2024

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129