
छत्तीसगढ़ के बसना में धूमधाम से मनाई गई भगवान परसुराम जयंती!

जिला प्रतिनिधि- पोसराम धृतलहरे, 23 अप्रैल 2026
बसना (छत्तीसगढ़) में भगवान परशुराम जयंती बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाई गई। इस अवसर पर नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। शोभायात्रा के दौरान भगवान परशुराम की आकर्षक झांकी सजाई गई, जिसने लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया। 
कार्यक्रम की शुरुआत पूजा-अर्चना और हवन के साथ की गई। श्रद्धालुओं ने भगवान परशुराम की विधि-विधान से पूजा कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। जगह-जगह शोभायात्रा का स्वागत फूलों की वर्षा और आरती के साथ किया गया। 
इस दौरान विभिन्न सामाजिक और धार्मिक संगठनों ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया। युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला, जिन्होंने डीजे और पारंपरिक वाद्य यंत्रों के साथ नृत्य करते हुए माहौल को भक्तिमय बना दिया।
कार्यक्रम के अंत में प्रसाद वितरण किया गया। आयोजन समिति ने सभी सहयोगकर्ताओं और श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन समाज में एकता और सांस्कृतिक परंपराओं को मजबूत करने का काम करते हैं।
ब्राह्मण समाज के द्वारा भगवान श्री परशुराम जी का शोभायात्रा निकल गया जिसमें ब्राह्मण समाज के पूरे जिले भर के लेडिस जेंट्स बच्चों एकत्रित होकर बसा नगर के राम जानकी मंदिर से शहीद वीर नारायण चौक होते हुए सुभाष चौक हाई स्कूल रोड विप्रा भवन में कार्यक्रम का भगवान परशुराम जी का पूजा किया गया भोजन पश्चात कार्यक्रम की समाप्ति की गई कार्यक्रम में ब्राह्मण समाज के द्वारा श्री पूज्यसतनामी समाज पूज्य श्री कोलता समाज पूज्य श्री सिख समाज पूज्य श्री अग्रवाल समाज पूज्य श्री चौहान समाज पूज्य श्री यादव समाज पूज्य श्री साहू समाज पूज्य श्री अगरिया समाज पूज्य श्री आदिवासी समाज पूज्य श्री विश्व हिंदू परिषद पूज्य श्री राम जानकी मंदिर ट्रस्ट एवं सभी सामाजिक बांधों का आमंत्रित किया गया था।
ब्राह्मण समाज के द्वारा सभी समाज के जनप्रतिनिधियों के द्वारा एकत्रित होकर के भगवान श्री परशुराम जी का छायाचित्र पर पुष्प एवं गुलदस्ता रथ में परशुराम जी का स्वरूप बनाया गया था जिसमें सभी समाज के प्रमुख जनप्रतिनिधियों के द्वारा पूजा अर्चना की गई सभी लोग रैली में सम्मिलित हुए बसना में पहली बार भगवान श्री परशुराम जी का शोभायात्रा निकाला गया।
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें










