महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय पर्यवेक्षक रूपाली यादवराव उके के आक्रोश के आगे झुका प्रशासन।

जिला प्रतिनिधि- रामेश्वर शेंडे गोंदिया

प्रेस विज्ञप्ति:
गोंदिया:- शारदा मंदिर गोविंदपुर रोड की बदहाली का वीडियो फेसबुक पर वायरल; अध्यक्ष के आदेश को ठंडे बस्ते में डालने वाले अधिकारियों की उतरी हेकड़ी”
गोंदिया: वार्ड क्रमांक 16 की नारकीय स्थिति और प्रशासन की घोर अनदेखी के खिलाफ महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय पर्यवेक्षक रूपाली यादवराव उके का संघर्ष अब निर्णायक मोड़ पर पहुँच गया है। आज सुबह रूपाली यादवराव उके द्वारा शारदा मंदिर गोविंदपुर रोड से साझा किए गए फेसबुक वीडियो ने नगर परिषद के गलियारों में खलबली मचा दी।
सड़कों पर भरा गंदा पानी और उससे उपजी समस्याओं के कारण जो लोग कल तक एक परिवार और भाईचारे की तरह रहते थे, वे आज आपस में वाद-विवाद और लड़ाई करने पर मजबूर हो गए हैं। वार्ड की इस बिगड़ती सामाजिक स्थिति और जनता के बीच बढ़ते टकराव को देख रूपाली यादवराव उके का आक्रोश फूट पड़ा। उनके इस प्रचंड विरोध और ‘आमरण अनशन’ की हुंकार के आगे मजबूर होकर अंततः प्रशासन को अपनी कुंभकर्णी नींद तोड़नी पड़ी।
हैरानी की बात यह है कि नगर परिषद अध्यक्ष सचिन सेंडे जी द्वारा बार-बार दिए गए कड़े निर्देशों को भी अधिकारियों ने अब तक ‘कोने’ में रख दिया था। लेकिन रूपाली उके के कड़े रुख को देख नल-पानी विभाग के भावेश जी को अपनी पूरी तकनीकी टीम के साथ मौके पर हाजिर होना पड़ा।
भीषण गर्मी और पानी की किल्लत पर प्रहार:
रूपाली यादवराव उके ने अधिकारियों को दो-टूक शब्दों में चेतावनी देते हुए कहा, “भीषण गर्मी का समय आ गया है और वार्ड की जनता को इस्तेमाल के लिए पानी तक नसीब नहीं हो रहा है। प्रशासन की नाकामी के कारण आज लोग आपस में लड़ रहे हैं। अधिकारियों को अध्यक्ष के आदेशों का सम्मान करना चाहिए और अपनी मनमर्जी बंद करनी चाहिए। केवल ‘चोरी हुई पाइपलाइन’ को जोड़कर मामले को शांत करने की कोशिश न करें। हमें टंकी वाला पानी चाहिए और इसके लिए नई पाइपलाइन डालना बेहद जरूरी है।”
अधिकारियों के समक्ष रखी गई ‘अडिग’ मांगें:
1. नई पाइपलाइन का जाल: गर्मी को देखते हुए पुरानी और जर्जर व्यवस्था को हटाकर पूरे वार्ड में टंकी के पानी के लिए ‘नई पाइपलाइन’ डालने का कार्य तत्काल प्रभाव से शुरू हो।
2. नाली निर्माण (Health NOC): शारदा मंदिर गोविंदपुर रोड और अन्य प्रभावित क्षेत्रों में स्वास्थ्य विभाग अपनी NOC की प्रक्रिया अविलंब पूरी करे।
3. गहन सफाई और फॉगिंग: चोक नालियों को आउटसोर्सिंग के जरिए अतिरिक्त कर्मचारी लगाकर साफ किया जाए।
संकल्प की जीत तक संघर्ष जारी:
रूपाली यादवराव उके ने स्पष्ट संदेश दिया है कि केवल निरीक्षण की औपचारिकता से काम नहीं चलेगा। जब तक वार्ड 16 में नई पाइपलाइन और नाली निर्माण का कार्य धरातल पर शुरू नहीं हो जाता, उनका ‘आमरण अनशन’ का संकल्प और जनता के हक की यह लड़ाई जारी रहेगी।
“सत्य परेशान हो सकता है, पराजित नहीं!” 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

महाराष्ट्र में किसकी बनेगी सरकार? विधानसभा चुनाव 2024

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129