
राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर का हुआ भव्य समापन!

जिला प्रतिनिधि- महेंद्र गनवीर, बालाघाट मध्यप्रदेश
बालाघाट:- विगत 15 मार्च से ग्राम पंचायत खैरगांव में शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक हट्टा के स्वयंसेवकों के द्वारा राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर प्रारंभ ग्राम पंचायत खैरगाँव में किया गया था । इस शिविर का समापन 21 मार्च को एक भव्य समारोह के साथ किया गया। समापन समारोह का प्रारंभ अतिथियों द्वारा सरस्वती पूजन व स्वयंसेवकों द्वारा सरस्वती वंदना के साथ हुआ। तत्पश्चात अतिथियों का स्वागत तथा स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया।
स्वागत के पश्चात राष्ट्रीय सेवा योजना का लक्ष्य गीत की प्रस्तुति दी गई तथा शिविर के कार्यक्रम अधिकारी श्री बी. आर. महंत के द्वारा सात दिवसीय विशेष शिविर का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया। जिसमें सात दिनों में शिविर के स्वयंसेवकों के द्वारा की गई विभिन्न गतिविधियों, बौद्धिक कार्यक्रम व परियोजना कार्य की जानकारी निहित थीं। उसके बाद विभिन्न अतिथियों के द्वारा उद्बोधन तथा स्वयंसेवकों के द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई।
समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. डुलेश्वरी टेम्भरे (जिला संगठक, राष्ट्रीय सेवा योजना बालाघाट) की उपस्थिति रही। उन्होंने अपने वक्तव्य में राष्ट्रीय सेवा योजना के विभिन्न उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए, छात्र हित में इसके द्वारा प्राप्त प्रमाण पत्रों के महत्व को समझाया । साथ ही यह भी बताया कि कैसे समाज सेवा के माध्यम से हम अपने व्यक्तित्व का विकास कर सकते हैं। स्वयंसेवकों को सम्बोधित करते हुए उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय सेवा योजना की विभिन्न शिविरों में भागीदारी करके हम मध्यप्रदेश ही नहीं भारत के विभिन्न स्थानों का भी भ्रमण कर सकते हैं तथा भारत सरकार का प्रतिनिधित्व भी इसके माध्यम से कर सकते हैं। 
समापन समारोह में विशेष अतिथि के रूप में श्रीमती रुक्मणी मिकेश माहुले (जिला पंचायत सदस्य बालाघाट), श्रीमती रंजना वैद्य (सदस्य जनपद पंचायत बालाघाट), श्री उमेश सोनेकर (सरपंच हट्टा), श्री विकास हजारी (वरिष्ठ समाज सेवी हट्टा) श्री जयकिशन हरदे (उपसरपंच खैरगांव) श्री राहुल पटले ( राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी टैगोर मोंटेसरी इंग्लिश स्कूल बालाघाट), श्री अजय बैस श्री शैलेंद्र यादव, श्री समरत पाँचे श्री सुनील पाँचे, ग्राम के पंचगण एवं ग्रामीण जनों की उपस्थिति रही।
समारोह में समस्त स्वयंसेवकों को अतिथियों के हस्ते प्रमाण पत्र तथा मेडल के साथ सम्मानित किया गया। जिसमें सर्वश्रेष्ठ स्वयं सेवक से रोहित ढेकवार, सर्वश्रेष्ठ स्वयंसेविका से दुर्गेश्वरी पारधी व सर्वश्रेष्ठ अनुशासन से श्रेया पंचेश्वर को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के अंत में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हट्टा की प्राचार्य श्रीमती रेखा वानखेड़े ने आए हुए समस्त अतिथियों का आभार प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर के कार्यक्रम अधिकारी श्री बी. आर. महंत को एक सफल शिविर के संचालन हेतु हार्दिक बधाई दी। कार्यक्रम का सफल संचालन व शिविर के सहयोगी शिक्षक श्री धुरन प्रसाद सौलखे ने किया।
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें










