
मांडोदेवी देवस्थान में 34वें सर्वजातीय सामूहिक विवाह का भव्य आयोजन 27 मार्च को.! रामनवमी के पावन अवसर पर 100 जोड़ों का हुआ पंजीकरण, 111 जोड़ो का परिणय सूत्र में बांधने का लक्ष्य.।

जिला प्रतिनिधि- गोंदिया 12 मार्च 2026
गोंदिया : श्री सूर्यादेव मांडोबाई देवस्थान समिति, बघेडा(तेढा) तहसील आमगांव जिला गोंदिया द्वारा प्रत्येक वर्ष अनुसार इस वर्ष भी दिनांक 27 मार्च 2026 को रामनवमी के पावन अवसर पर सर्वजातीय सामूहिक विवाह का भव्य आयोजन किया जा रहा है । जिसमें 111 जोड़ो का लक्ष्य रखा गया। अभी तक 100 जोड़े का पंजीकरण (नोंदणी) हो चुकी है, जिसमें बिना शुल्क नवयुगल माँ मांडोदेवी के आशिर्वाद से परिणय सूत्र में बंधेंगे।
संस्था के अध्यक्ष एवं विधायक विनोद अग्रवाल ने बताया कि सर्वजातीय सामूहिक विवाह का आयोजन वर्ष 1993 से किया जा रहा है जिसका ये निरंतर 34 वा वर्ष है. प्रत्येक वर्ष वर- वधू दंपतियों को विवाह पश्चात आवश्यक जीवनाशक वस्तुएं, वस्त्र एवं सोने का मंगलसूत्र दिया जाता है ।
समय एवं पैसे की बचत को देखते हुए इस सामूहिक विवाह में नोंदणी कर अपने परिवार एवं परिजनों का विवाह सूर्यादेव मांडोदेवी सर्वजातीय सामूहिक विवाह में ही करवाए ऐसी अपील संस्था के अध्यक्ष विधायक विनोद अग्रवाल, उपाध्यक्ष भैयालाल सिंदराम, सचिव डॉ.लक्ष्मण भगत, सहसचिव कुशन घासले, कोषाध्यक्ष विश्वनाथ असाटी, सदस्य डॉ जितेंद्र मेंढे, शालिकराम उईके, सखाराम सिंदराम, दिलीप खंडेलवाल, राहुल अग्रवाल, नंदकिशोर गौतम एवं मंदिर के पुजारी पंडित अयोध्यादास जी महाराज इन्होंने की है ।
*मध्य भारत का सर्वाधिक चर्चित धार्मिक पर्यटन स्थल है सूर्यादेव मांडोबाई देवस्थान..*
प्रत्येक वर्ष अनेक धार्मिक व सामाजिक आयोजन हेतु सूर्यादेव मांडोदेवी संस्था को महाराष्ट्र सरकार के सर्वोच्च सम्मान सामाजिक न्याय विभाग का फूले, शाहू, आंबेडकर पुरस्कार प्राप्त हुआ है। संस्था द्वारा सर्वधर्म समभाव एवं मानव कल्याण विश्व कल्याण में ही सबका हित सर्वोपरि इन कल्पना के साथ ये धार्मिक पर्यटन स्थल मध्य भारत का प्रसिद्ध पर्यटन एवं तीर्थ स्थल बन चुका है ।
मांडोदेवी देवस्थान में प्रतिदिन 3 से 4 हजार भक्त एवं पर्यटक भेट देकर माँ मांडोदेवी का आशिर्वाद ग्रहण करने का शौभाग्य प्राप्त करते हैं. वही प्राकृतिक सुंदर वादी को खुली आँखों से निहारते है। यहां पर भाविकों के लिए करीब 50 के ऊपर दुकान, होटल्स की सुविधा उपलब्ध है। इस देवस्थान में प्रतिवर्ष आरोग्य शिबिर के माध्यम से आरोग्य सेवा एवं अन्य मार्गदर्शन शिविर निरन्तर किये जाते आ रहे है, जिससे संस्था सामाजिक स्तर पर चर्चा पर बनीं हुई है। यहां प्रतिदिन विवाह सुविधा उपलब्ध है। आज तक हजारों की संख्या में विवाह संपन्न करने वाली इस संस्था में हजारों के ऊपर अंतरजातीय विवाह संपन्न हुए है जो इस संस्था के सामाजिक न्याय को दर्शाता है. साथ में ही प्रतिवर्ष अनेक उत्सव के साथ में भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण करने वाली मांडोदेवी माता के रूप में यहां पुरातन मंदिर प्रसिद्ध है।
विवाह पंजीकरण हेतु अधिक जानकारी के लिए किशोर शेंडे (7887691504 ), अमोल भारती (9284437157) से संपर्क कर सकते है।
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें










