लोधी क्षत्राणी संघटन द्वारा महिला होली मिलन समारोह में नगराध्यक्ष सचिन शेंडे की पत्नी विशाखा शेंडे का सत्कार!

जिला प्रतिनिधि-गोंदिया, 02/03/2026

गोंदिया:- लोधी समाज गोंदिया के जिला अध्यक्ष मा. श्री कुंदन भाऊ कटारे उनके नेतृत्व में रानी अवंती बाई उद्यान टीबी टोली गोंदिया में सौंदरीकरण कर उद्यान की जर्जर व्यवस्था को दुरुस्त करने का निवेदन नगराध्यक्ष सचिन शेंडे कों दिया गया था । उनके निवेदन पर रानी अवंती बाई उद्यान को सुशोभित कर क्षेत्र की जनता के लिए एक अच्छा कार्य करने पर लोधी समाज की लोधी छात्रानी संगठन द्वारा लोधी महिला होली मिलन समारोह आयोजित किया गया। जिसमें नगर अध्यक्ष के कार्यों हेतु उनकी धर्मपत्नी सो विशाखा सचिन शेंडे का सत्कार लोधी छात्रानी संगठन की वरिष्ठ सदस्य एवं फूलचूर रियासत की जमीदारनी सौ उर्मिला विजेंद्रसिंह नागपुरे सहित उपस्थित लोधी समाज की सभी महिलाओं ने किया।

लोधी क्षत्राणी संगठन गोंदिया द्वारा पहली बार लोधी महिला होली मिलन समारोह का आयोजन रानी अवंती बाई उद्यान टीबी टोली में किया गया । जिसकी शुरुआत देश की प्रथम वीरांगना एवं सन 1857 के स्वतंत्रता संग्राम की प्रथम महिला स्वतंत्रता सेनानी एवं देश की महिलाओं की प्रेरणा स्रोत रानी अवंती बाई लोधी की पूजा अर्चना कर की गई । जिसमें सैकड़ो महिला ने शामिल होकर इस मिलन समारोह में रंग गुलाल के साथ फुलो से होली खेल कर पर्यावरण एवं स्वास्थ्य का भी ध्यान रखा। होली मे खूब आनंद और उत्साह के साथ में होली के त्यौहार को मनाया साथ ही भजन मंडली के माध्यम से होली के भजन एवं फगनोटी पर जमकर नृत्य किया जिसमें मिलकर फुगड़ी खेलीं गई जिससे माहौल और भी रंगारंग बन गया। सैकड़ो महिलाओं ने इस मिलन समारोह में हिस्सा लिया और सभी ने अगले वर्ष और भी उत्साह और बड़े पैमाने पर मनाने का संकल्प लिया । क्षत्राणी संघटन के इस कार्यक्रम के माध्यम से सैकड़ो महिलाएं समाज से जुड़ रही है और समाज के उत्थान में काम करने के लिए आगे आ रही है। एक अनोखा और सबको जोड़ने वाला कार्यक्रम लोधी क्षत्राणी संगठन द्वारा किया गया ‌। जिसकी प्रशंसा कार्यक्रम में उपस्थित सभी महिलाओं ने की और होली मनाने के बाद सब मिलकर हंसी-खुशी से ठाहाके के लगाते हुए अल्पोहार का आनंद लिया।

“यूट्यूब पर सर्च करें “ग्रामीण क्षमता न्यूज”

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

महाराष्ट्र में किसकी बनेगी सरकार? विधानसभा चुनाव 2024

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129