शहर में सिंधी समाज के 500 से अधिक मकानों- दुकानों व टैंकपार्क दुकानों सहित अब मुफ्त में मिलेगा मालिकाना हक! विधायक विनोद अग्रवाल के सतत प्रयत्न से सिंधी समाज को बड़ी राहत।

जिला प्रतिनिधि- रामेश्वर शेंडे, गोंदिया

गोंदिया। 14 फरवरी
1947 में विभाजन के बाद भारत में विस्थापित हुए सिंधी समाज पिछले 75 वर्षो से जमीन के पट्टों के स्वामित्व अधिकार की मांग कर रहा है, जिसे वोटों पर राजनीति करने वालो ने आश्वस्त तो किया पर वे उन्हें अधिकार नहीं दिला पाए। परन्तु अब गोंदिया के विधायक विनोद अग्रवाल ने सिंधी समाज की व्यथा को स्वयं संज्ञान में लेकर पिछले कुछ वर्षी से समाज को उनका अधिकार दिलाने हेतु निरन्तर प्रयासरत रहे। उसी का प्रतिफल है कि अब सिंधी समाज के हजारों परिवारों को मुफ्त में भूमि पट्टे का स्वामित्व अधिकार प्राप्त होने जा रहा है।

सिंधी समाज के इस मामले पर विधायक विनोद अग्रवाल ने राज्य के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस, राज्य के राजस्व मंत्री चन्द्रशेखर बावनकुले से मांग कर समाज को पट्टे का अधिकार देने की मांग की थी। इस मामले मुख्यमंत्री श्री फडणवीस के निर्देश पर सिंधी समाज को जमीन के पट्टे देने हेतु सकारात्मक पहल कर सम्बंधित विभाग को उचित दिशा निर्देश दिए थे। हाल ही में राज्य के राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने विधायक विनोद अग्रवाल द्वारा उठाये गए सिंधी समाज के मुद्दे पर जिलाधिकारी गोंदिया को निर्देश देकर भूमि आवंटन की समस्या का समाधान कर स्वामित्व अधिकार देने पर त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

विधायक विनोद अग्रवाल ने कहा, हजारो सिंधी परिवार है जो भूमि पट्टे के अधिकार के लिए संघर्ष कर रहे थे। इनमे टैक्पार्क एरिया अंतर्गत 110 दुकानों सहित 500 दुकान-मकान को अब मुफ्त में स्वामित्व अधिकार मिलने जा रहा है। भले ही वो नझुल या किसी भी शासकीय जगह पर अतिक्रमणधारक हो।

इसके साथ ही विधायक विनोद अग्रवाल ने ये भी कहा कि, गोंदिया शहर और ग्रामीण भाग में जीतने भी वर्षो से रह रहे अतिक्रमधारक है (वनजमीन छोड़कर) उन्हें भी भूमि आवंटन कर स्वामित्व अधिकार देने का कार्य किया जा रहा है। इसके लिए सर्वे का कार्य अंतिम चरण में जल्द ही उन्हें भी इसका अधिकार प्राप्त होगा।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

महाराष्ट्र में किसकी बनेगी सरकार? विधानसभा चुनाव 2024

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129