ग्राम पंचायत अंधरीकछार में उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया 77वाँ गणतंत्र दिवस।

जिला प्रतिनिधि- सपना सोनवानी, कवर्धा

कबीरधाम:- ग्राम पंचायत अंधरीकछार में 77वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया और इस दौरान ग्राम पंचायत अंधरीकछार के सरपंच ने तिरंगा ध्वज फहराकर सभी को शुभकामनाएं देते हुए अपने कर्तव्यों का बोध कराते हुए राष्ट्र को आगे बढ़ाने के लिए प्रेरणा दी। शास. प्राथमिक,/शास. माध्यमिक शाला प्रांगण में आयोजित भाषण, गीत, कविता और सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान ग्राम पटेल – श्री रफीक कुरैशी ग्राम प्रमुख – श्री मालिक राम पटेल,श्री संधरू राम पटेल,श्री अमरु राम पटेल, श्री बलि राम साकत,श्री सुकचंद साकत सहित पंचायत के वार्ड पंच – श्रीमती कमला बाई,श्री मति सतरूपा बाई,श्री मनोहर सिंह धुर्वे,श्री रूपचंद पटेल,श्रीमती सुरेखा पाटिल, श्रीमती रामकुमारी पाटिल एवम समस्त पंच प्रतिनिधि एवं अन्य जनप्रतिनिधियों ने आपस में एक दूसरे को शुभकामनाएं देकर खुशियां बाटी।

ग्राम प्रमुख रफीक कुरैशी ने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि विश्व का सबसे बड़ा लिखित संविधान हम सबके अधिकारों एवं कर्तव्यों का बोध करता है। ग्रामीण भारत के उत्थान की कुंजी शासन के योजनाओं से समग्र विकास में निहित है।

शास. प्राथ. / शास. माध्यमिक शाला प्रधान पाठक श्री कृष्ण कुमार पाटिल ने कहा की संविधान निर्माता ने विश्व के सभी देश के संविधानों का अध्ययन कर भारत देश के लिए महान संविधान का निर्माण किया और यही कारण है कि हमारा देश दिनों दिन प्रगति कर रहा है।

कार्यक्रम में शिक्षा समिति अध्यक्ष श्री ननकू राम पटेल ने भी अपने विचार व्यक्त किये तथा संविधान के निर्माण से जुड़े बहुत सी जानकारी दी।   कार्यक्रम में उपस्थित सभी शिक्षक/ शिक्षिका, ग्रामवासियों को बधाई दीये । बड़ी संख्या में युवा, महिला शक्ति उपस्थित रहे। 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

महाराष्ट्र में किसकी बनेगी सरकार? विधानसभा चुनाव 2024

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129