
किसान गर्जना संगठन के जिला उपाध्यक्ष पद पर योगेश लिल्हारे की नियुक्ति!

जिला प्रतिनिधि-बालाघाट, मध्यप्रदेश
बालाघाट:- मध्यप्रदेश में भाजपा की सरकार के चलते किसानों की समस्या का कोई समाधान नही हो पा रहा है। घोषणा पत्र के अनुसार किसानों को धान का समर्थन मूल्य 3100 रुपये इस वर्ष भी मिल सकता है या नहीं यह एक सवाल बना हुआ है। इस परिस्थिति में प्रदेश के साथ ही जिले भर के किसान अपने आप को असहाय महसूस कर रहे हैं।
ऐसी विषम परिस्थिति में प्रदेश अध्यक्ष अरविंद चौधरी,जिला अध्यक्ष रामकुमार नगपुरे, जिले के युवा नेता के संघर्ष को लेकर किसान गर्जना संगठन द्वारा योगेश लिल्हारे को बालाघाट जिला उपाध्यक्ष नियुक्त करने से जिले में किसानों को न्याय मिलेगा। 
जिला उपाध्यक्ष योगेश लिल्हारे ने बताया कि हाल ही में हुई रात की बारिश ने किसानों की धान की फसलों को भारी नुकसान पहुंचाया है। कई इलाकों में धान की फसल पककर तैयार थी, लेकिन बारिश ने उसे पानी में डुबो दिया, जिससे फसल गिर गई और खराब हो गई।
किसानों का कहना है कि उनकी मेहनत पर पानी फिर गया है और अब उन्हें भारी नुकसान का सामना करना पड़ रहा है। वे सरकार से मांग कर रहे हैं कि उनकी फसलों का सर्वे कराया जाए और उन्हें उचित मुआवजा दिया जाए। 
बारिश से धान की फसल के अलावा अन्य फसलों को भी नुकसान पहुंचा है, जैसे कि सरसों और आलू। किसानों को डर है कि अगर बारिश जारी रही तो उनकी फसलों को और भी ज्यादा नुकसान होगा। 
सरकार को किसानों की इस समस्या का समाधान करना चाहिए और उन्हें राहत प्रदान करनी चाहिए।
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें










