
मां का अपमान “आक्रोश रैली,…बीटीआई ग्राउंड रायपुर। बिहार में कांग्रेस और आर.जे.डी. की रैली में मोदी जी की मां के अपमान पर भाजपा महिला मोर्चा छग.द्वारा कांग्रेस कार्यालय घेराव”

जिला प्रतिनिधि रायपुर, छत्तीसगढ़
रायपुर:- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीजी की मां के खिलाफ कांग्रेस मंच से अपशब्द कहे जाने पर भाजपा महिला मोर्चा, कांग्रेस प्रदेश कार्यालय घेराव के लिए सड़कों पर उतर गई। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती विभा अवस्थी जी के नेतृत्व में आज 2/9/2025 को बी टी आई शंकर नगर मैदान में “माँ के सम्मान में ” कांग्रेस के विरोध में जंगी प्रदर्शन हुवा जिसमें छत्तीसगढ़ की समस्त महिला मोर्चा की बहनें शामिल हुईं, जिला गरियाबंद की महिला मोर्चा की बहनें गरियाबंद की जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा श्री मति अंजू नायक जी राजिम से पूर्व नगर अध्यक्ष महिला मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्रीमती रेखा सोनकर जी,महिला मोर्चा महामंत्री श्रीमती शीतला पांडे जी (महिला मोर्चा टीम) जिला महामंत्री श्रीमती बिंदु सिन्हा जी,महिला मोर्चा उपाध्यक्ष श्रीमती तोकेश्वरी मांझी जी भाजपा की वरिष्ठ नेत्री श्रीमती देवकी साहू जी,
मण्डल राजिम की पूर्व मण्डल उपाध्यक्ष श्रीमति मधु नत्थानी, मंडल अध्यक्ष श्रीमती अनिता यादव जी, श्रीमती ममता यदु जी, श्रीमती संतोषी श्रीवास्तव जी, जिला मिडिया प्रभारी श्रीमती लक्ष्मी श्रीवास्तव जी, पाण्डुका से जिला पंचायत सभापति श्रीमती शिवांगी चतुर्वेदी जी, भाजपा महिला मोर्चा नेत्री कोपरा से श्रीमती डॉली साहू जी, भाजपा नेत्री वरिष्ठ श्रीमती मनीषा साहू जी और भी बहुत सी बहनें शामिल हुईं।
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें