40 वां चक्रधर समारोह 2025 – छत्तीसगढ़ी कलाकारों की मनमोहक छटा से महका चक्रधर संगीत समारोह का दुसरा दिन ,शास्त्रीय नृत्य से लेकर लोक कलाओं तक बिखरी सतरंगी छटा!

जिला प्रतिनिधि- बी.चौहान, रायगढ़

रायगढ़:- रायगढ़ के राजा चक्रधर सिह के सम्मान मे हरवर्ष गणेश चतुर्थी से पुरे पक्ष भर मनाया जाता है, यह कार्यक्रम रायगढ़ के रामलीला मैदान में रखा गया। अर्न्तराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त चक्रधर संगित सम्मान समारोह के दुसरे दिन छतीसगढी कलाकारों ने अपनी मनमोहक प्रस्तुतियों से दर्शको का दिल जीत लिया। लोक गीत लोक नृत्य और शास्त्रीय संगीत मे दर्शकगंण छतीसगढी कला संस्कृति की अनूठी छठा से सराबोर हो गये।कार्यक्रम में छतीसगढ़ के नर्तक नर्तकीयों ने परंपरागत वेशभूषा मे क्षेत्र की संमृध सांस्कृतिक धरोहर को जीवंत कर दिया।इसके बाद लोक गायकों ने पारंपरिक गीतों की एसी प्रस्तुती दी कि पंडाल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा ।शास्त्रीय और लोक संगीत के मेल से सजी प्रस्तुतीयों ने समारोह मे विशेष रंग भर दिया।
दर्शक देर समय तक कलाकारो की प्रस्तुति का आनंद लेते रहे और हर प्रस्तुति पर तालिया बजा कर उत्साह वर्धन करते रहे।चक्रधर समारोह मे आज की प्रस्तुति मे रायगढ़ की कलाकार श्रीमति पूजा जैन कत्थक नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति दी। इसी तरह समारोह की अगली कडी मे सुश्री राजनंदिनी पटनायक रायगढ़ द्वारा ओडिसी,श्रीमति प्रियंका सलूजा बिलासपुर द्वारा कत्थक,मनेंद्रगढ़-चिरमिरी के सुनिल मानिकपुरी द्वारा लोकगीत कर्मा गायन ,डा.राखी राय भिलाई द्वारा भरतनाट्यम एवं दिल्ली के पंडित उदय कुमार मलिक हिंदुस्तानी शास्त्रीय गायन पर अपनी प्रस्तुति दिये।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

महाराष्ट्र में किसकी बनेगी सरकार? विधानसभा चुनाव 2024

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129