
हाशिना वाहने पुनः आकर बैठ गई भूख हड़ताल पर! विधायक राजकुमार कर्राहे की निष्क्रियता पर सवाल!

Reg. MSME- MH-11-0032298
जिला प्रतिनिधि, लांजी
बालाघाट:- पिता का देहांत होने से उनके अंतिम दर्शन कर वापस नेवरवाही आकर नेवरवाही पंचायत की पंच हाशिना वाहने अपने अनिश्चित कालीन हड़ताल के स्थान पर पहुंच कर आज 07 मई को भूख हड़ताल पर पुनः बैठ गई है। उन्होंने बताया यह हड़ताल तब तक जारी रहेगा जब तक सभी मांगे पूरी न हो जाये।
नेवरवाही पहुंच कर आज सुबह एस डी एम साहब को फोन पर सर्वप्रथम भूख हड़ताल पर बैठने की सूचना दी गई, एस डी एम साहब से हुई चर्चा के बारे में बताया कि एस डी एम साहब का कहना है इस हड़ताल को समाप्त करें, सर्रा ग्राम सड़क निमार्ण व सरपंच की जांच यह दो मांग को पूरा कर दिया गया है।
हाशिना वाहने ने बताया सचिव की वापसी की मांग और स्कूल आंगनबाड़ी के छतों की रिपेयरिंग की कोई चर्चा नही हुई, क्षेत्रीय विधायक श्री राजकुमार कर्राहे या उनके कोई भी प्रतिनिधि ने हड़ताल स्थल को भेंट नही दिया है। भूख हड़ताल पर बैठे किसी भी व्यक्ति के मांग को सुनना और भूख हड़ताल पर बैठे व्यक्ति को आश्वासन देकर नींबू पानी पिलाने के बाद हड़ताल को समाप्त करना यह विधायक का कर्तव्य होता है, किंतु इस विषय पर विधायक महोदय की निष्क्रियता पर क्षेत्र में चर्चा हो रही है।
हाशिना वाहने अपने मांगो को लेकर भूख हड़ताल पर बैठी है केवल स्वास्थ परीक्षण नियमित किया जा रहा है और विधायक शासन प्रशासन मौन दिखाई दे रहा है।