दुष्कर्म करने वाले सभी 7 आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार! आरोपियों पर पॉस्को, एससी/एसटी एक्ट और भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज।

जिला प्रतिनिधि- मधुसूदन मारवाड़ी, बालाघाट

बालाघाट 25 अप्रैल 2025:- बालाघाट पुलिस ने त्वरित रूप से कार्यवाही करते हुए भारतीय न्याय संहिता, पॉस्को व अनुसूचित जाति, अनुसूचित व अनुसूचित जनजाति अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया गया। ज्ञात हो कि हट्टा थाना अंतर्गत ठाकुरतोला चौकी गोदरी में 23 अप्रैल को शादी के रिसेप्शन में दुगलई के नागरिक शामिल हुए थे। गोदरी व दुगलई के बीच करीब 4 किमी. दूरी है। रात में ही ठाकुरटोला से करीब 2 बजे 4 लड़कियों के साथ 1 लड़का पैदल अपने घर वापस जा रहें थे।   इस दौरान दो मोटर सायकिल से 7 लड़को ने पीछा करते हुए लड़कियों के साथ जा रहे लड़के को डरा धमका कर भगा दिया। इसके बाद 7 बदमाश लड़को ने उक्त लड़कियों के साथ बलात्कार किया। मामलें की जानकारी मिलते ही आईजी श्री संजय कुमार, एसपी श्री नगेन्द्र सिंह व एएसपी श्री विजय डावर ने मौका स्थल का जायजा लिया और पुलिस थाने में अपनी निगरानी में पूरी जांच कराई। इसके पश्चात पुलिस द्वारा आरोपियों की गिरफ्तारी की गई। एएसपी श्री विजय डावर ने बताया कि आरोपियों पर भारतीय न्याय संहिता की धारा- 70(1), 70(2), 351 (2) व पॉस्को एक्ट में धारा-5/6 तथा भारतीय न्याय संहिता की धारा-3 (1), (डब्ल्यू,आई), 3(2) (5),3(2) (5) क में प्रकरण पंजीबद्ध कर गहन जांच की जा रहीं है।

सक्रियता के साथ पुलिस ने टीम गठित कर की कार्यवाही

पुलिस अधीक्षक बालाघाट श्री नगेंद्र सिंह द्वारा थाना हट्टा अंतर्गत घटित इस प्रकार के गंभीर एवं संवेदनशील अपराध मे तत्काल आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु निर्देशित करने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बैहर श्री आदर्शकांत शुक्ला एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बालाघाट श्री विजय डावर एवं एसडीओपी लांजी श्री ओमप्रकाश के मार्गदर्शन मे टीम गठित कर थाना हट्टा पुलिस द्वारा 06 आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है जबकि 01 विधिविरूद्ध बालक को पुलिस अभिरक्षा मे लिया गया है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

महाराष्ट्र में किसकी बनेगी सरकार? विधानसभा चुनाव 2024

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129