*रामपायली में रक्तदान शिविर का आयोजन, विधायक गौरव सिंह पारधी ने भी किया रक्तदान*

जिला प्रतिनिधि, बालाघाट

रामपायली। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के लोक कल्याण समिति प्रकल्प डॉ. हेडगेवार रक्तकेंद्र, नागपुर द्वारा शासकीय अस्पताल, रामपायली में रविवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में रक्तदाताओं ने भाग लेकर समाजसेवा के इस पुनीत कार्य में योगदान दिया।

शिविर में कटंगी-खैरलांजी विधानसभा क्षेत्र के विधायक गौरव सिंह पारधी ने भी रक्तदान किया। उन्होंने रक्तदान को जीवन बचाने का एक श्रेष्ठ माध्यम बताते हुए कहा कि इस कार्य में सहभागी बनकर आत्मिक संतोष की अनुभूति होती है। उन्होंने आयोजन समिति एवं सभी रक्तदाताओं को शुभकामनाएँ दीं और समाजहित में ऐसे आयोजनों की आवश्यकता पर बल दिया।

*रामपायली से जुड़ी डॉ. हेडगेवार जी की स्मृतियाँ*

यह गर्व की बात है कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संस्थापक डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार का बचपन रामपायली में भी बीता था। यह स्थान उनके जीवन और संस्कारों से गहराई से जुड़ा रहा है। यहीं पर उन्होंने अपने प्रारंभिक जीवन के महत्वपूर्ण वर्ष बिताए, जो आगे चलकर एक महान संगठन के निर्माण की प्रेरणा बने। डॉ. हेडगेवार ने अपने जीवन को राष्ट्रसेवा के लिए समर्पित किया, और आज उनकी स्मृति में यहां रक्तदान शिविर जैसे समाजसेवी कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, जो रामपायली के लिए गौरव का विषय है।

*स्वास्थ्य जांच के बाद कराया गया रक्तदान*

शिविर के दौरान चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों की टीम द्वारा रक्तदाताओं की स्वास्थ्य जांच के बाद सुरक्षित रक्तदान की प्रक्रिया संपन्न कराई गई। डॉ. हेडगेवार रक्तकेंद्र, नागपुर की टीम ने रक्तदाताओं को प्रमाणपत्र एवं पोषण आहार प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया। आयोजन की सफलता में समिति के पदाधिकारियों एवं स्थानीय स्वयंसेवकों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

महाराष्ट्र में किसकी बनेगी सरकार? विधानसभा चुनाव 2024

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129