
नगर के मूलना स्टेडियम में मुख्य समारोह का आयोजन कलेक्टर मृणाल मीणा ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया

Reg. MSME- MH-11-0032298
बालाघाट प्रतिनिधि- महेंद्र सिंह उईके
बालाघाट:- जहां गणतंत्र दिवस जिला मुख्यालय सहित सम्पूर्ण जिले में पूरे उमंग, उत्साह से मनाया गया। इस दौरान स्कूली बच्चों के द्वारा नगर में रैली निकालकर नगर का भ्रमण किया।वही नगर के मूलना स्टेडियम में मुख्य समारोह का आयोजन किया गया।जहा जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि कलेक्टर मृणाल मीणा ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और परेड की सलामी ली। इस दौरान कलेक्टर ने मुख्यमंत्री मोहन यादव द्वारा प्रदेश की जनता के नाम प्रसारित संदेश का वाचन भी किया। मुख्य समारोह में सुरक्षा बलों द्वारा हर्ष फायर कर, राष्ट्रगान की आकर्षक धुन प्रस्तुत की गई।
परेड में विशेष सशस्त्र बल, जिला पुलिस बल, होमगार्ड एवं एन सी सी और स्कूली बच्चों द्वारा आकर्षक मार्च पास्ट किया गया। वहीं स्कूली बच्चों द्वारा रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुति दी।
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें