प्रदेश में नर्सरी से 12 वी तक के विद्यार्थियों को विशेष पहचान देने में बालाघाट सर्वश्रेष्ठ! विद्यार्थियों के एक विशेष नम्बर में शैक्षणिक सफर का होगी पूरी डिटेल जानकारी।

प्रतिनिधि- महेंद्र सिंह उईके,बालाघाट

बालाघाट:- बालाघाट एक बार फिर प्रदेश में नम्बर एक पायदान पर है। इस बार कलेक्टर श्री मृणाल मीना के निर्देशन में चल रहें विद्यार्थियों को विशेष पहचान देने वाले अभियान के मामलें में है। इससे पहले भी बालाघाट आयुष्मान हो या मध्यान्ह भोजन की निगरानी हो या छात्रवासों में मेन्युअनुसार भोजन परोसने के मामलें में हो या जनकल्याण अभियान में आवेदनो के निराकरण करने में हो जिला पहले ही प्रदेश में नम्बर वन से नम्बर 4 स्थान पर है। इन दिनों प्रदेश में नर्सरी से 12 वी तक के विद्यार्थियों को एक विशेष पहचान देने के लिए वन नेशन,वन स्टूडेंट आईडी बनाने का कार्य चल रहा है। जिसे अपार आईडी के नाम से जाना जाएगा। अपार (APAAR) यानी ऑटोमेटेड परमानेंट एकेडमिक एकाउंट रजिस्ट्री भारत के सभी छात्रों के लिए डिजाइन की गई एक विशेष पहचान प्रणाली है। दरअसल यह एक विशेष नम्बर है जो आधार के समान होगा। इससे किसी भी विद्यार्थी के शैक्षणिक सफर नर्सरी से 12 वी तक की पूरी जानकारी प्राप्त होगी। यह कार्य नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति के साथ संरेखित है जो पूरे भारत में चल रहा है।

12 अंकों के कोड में छात्रों की सभी जानकारी होगी

अपार आईडी एक अद्वितीय तरह की 12 अंकों का कोड होगा। जिसमें छात्रों का स्कोर बोर्ड, मार्कशीट, ग्रेडशीट, डिप्लोमा, डिग्री, प्रमाण पत्र सहित सह पाठ्यक्रमों की उपलब्धियों और सभी शैक्षणिक क्रेडिट को डिजिटल रूप से संग्रहित, प्रबंधित और एक्सेस करने में मदद करेगा। इसमें केवल शासकीय स्कूलों के ही विद्यार्थी नही, बल्कि निजी स्कूलों के छात्र छात्राएं भी शामिल होंगे।

जिले में 313071 में से 244195 छात्रों की आईडी हुई जनरेट

विद्यार्थियों की यह पहचान देने के लिए कलेक्टर श्री मीना द्वारा लगातार रूप से शिक्षा अधिकारी व सर्व शिक्षा अभियान परियोजना अधिकारी के साथ ही जनजाति कार्य विभाग और विकासखंड स्तर के अधिकारियों के साथ समीक्षा करने का परिणाम है। जिला शिक्षा अधिकारी श्री एके उपाध्याय ने बताया कि प्रतिदिन इस सम्बंध में कलेक्टर श्री मीना द्वारा जानकारी लेने के साथ ही आने वाली समस्याओं का निराकरण किया जाता है। जिले में कुल 313071 विद्यार्थियों में अब तक 244195 छात्रों की आईडी जनरेट की जा चुकी है। जिले में 78 प्रतिशत से अधिक आईडी जनरेट हो चुके है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

महाराष्ट्र में किसकी बनेगी सरकार? विधानसभा चुनाव 2024

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129