ग्राम कलपाथरी में भीमा कोरे गांव सौर्य एवं संविधान दिवस मनाया गया

रिपोर्टर-हशिना वाहने बालाघाट,

लांजी:- उक्त कार्यक्रम के संदर्भ में बताया गया कि 1 जनवरी सन 1818 को भीमा कोरे गांव के रन क्षेत्र में पेशवाओं की प्रचंड सेना पर 500 महार सैनिकों ने बहादुर के बल पर अपना परचम लहराया था तट संबंध में शहीद महार सैनिकों की याद में अंग्रेज सरकार द्वारा कोरे गांव में एक विजय स्तंभ का निर्माण किया गया था इस विजय स्तंभ पर शहीद महार सैनिकों के नाम अंकित है तथा उनकी वीरता बहादुर एवं शौर्य गाथा का वर्णन किया गया डॉ बाबासाहेब जब वह जीवित थे उसे समय 1 जनवरी के दिन भीमा कोरेगांव पहुंचकर उस विजय स्तंभ को सलामी देते थे शहीद महार सैनिकों को श्रद्धा सुमन अर्पित करने एवं भीमा कोरेगांव के इतिहास की जानकारी से अवगत करवाने हेतु 1 जनवरी 2025 को स्थान करुणागीरी ग्राम कलपाथरी में तहसील स्तरीय भीमा कोरेगांव महार शौर्य विजय दिवस का आयोजन किया गया कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय विधायक राजकुमार कर्राहे तथा कार्यक्रम के अध्यक्ष पी डी भालाधारे एवं मुख्य वक्ता के रूप में इंजीनियर स्नेहा तथा सतीश पैगाम उपस्थित रहे जानकारी में यह भी बताया गया कि प्रथम सत्र में 12 बजे से 2:00 बजे तक धम्य देशना तथा दूसरे सत्र में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए उक्त कार्यक्रम के दौरान सामाजिक संगठन के सभी सदस्य एवं पदाधिकारी गण उपस्थित रहे कार्यक्रम के अंत में सभी ने भोजन के रूप में महाप्रसाद ग्रहण किया तथा यह भी बताया गया कि रात 10:00 बजे से फैजान ताज कव्वाल एवं दीपाली इंग्ले कव्वाली कार्यक्रम की शानदार पेशकश की जाएगी बहरहाल सामाजिक संगठन के द्वारा उक्त कार्यक्रम शत प्रतिशत सफल हुआ।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

महाराष्ट्र में किसकी बनेगी सरकार? विधानसभा चुनाव 2024

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129