झारखंड विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी अपने कैंडिडेट्स नहीं उतारेगी. महाराष्ट्र के चुनाव में इस बात की संभावना ज्यादा है कि पार्टी चुनाव नहीं लड़ेगी.

ग्रामीण क्षमता न्यूज प्रतिनिधि दिल्ली

सूत्रों ने कहा कि महाराष्ट्र में AAP की राज्य इकाई संगठनात्मक विस्तार के लिए लड़ना चाहती है लेकिन शीर्ष नेतृत्व से मंजूरी मिलने की संभावना नहीं है. आलाकमान के द्वारा पार्टी की महाराष्ट्र और झारखंड राज्य इकाइयों से रिपोर्ट मांगी गई है. इस बात की बहुत कम संभावना है कि शीर्ष नेतृत्व महाराष्ट्र में कुछ विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने के लिए सहमत होगा. 

झारखंड विधानसभा चुनाव का ऐलान हो गया है. सियासी दलों ने अपने-अपने स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी हैं. इस बीच आम आदमी पार्टी (AAP) से जुड़ी एक खबर सामने आ रही है. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, झारखंड विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी अपने कैंडिडेट्स नहीं उतारेगी. महाराष्ट्र के चुनाव में इस बात की संभावना ज्यादा है कि पार्टी चुनाव नहीं लड़ेगी.

सूत्रों के मुताबिक, AAP की योजना है कि महाराष्ट्र में इंडिया ब्लॉक को मजबूत करने पर ध्यान केंद्रित किया जाए. पार्टी, महाराष्ट्र में मतदाताओं के मन में और ज्यादा भ्रम पैदा नहीं करना चाहती है. 

• आम आदमी पार्टी ने झारखंड और महाराष्ट्र में विधानसभा
चुनाव नहीं लड़ने का फैसला लिया है।
• आम आदमी पार्टी को हाल ही में हरियाणा प्रदेश में करारी हार का सामना करना पड़ा था।
हरियाणा में आम आदमी पार्टी को एक भी सीट पर जीत
नहीं मिली थी।
• अब आम आदमी पार्टी का पूरा फोकस दिल्ली की सत्ता को बचाने
पर है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

महाराष्ट्र में किसकी बनेगी सरकार? विधानसभा चुनाव 2024

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129