
कटंगी-खैरलांजी में विकास कार्यों का भूमि पूजन, भाजपा सदस्यता अभियान जोरों पर! विधायक गौरव सिंह पारधी क्षेत्र में लगातार दौरे पर।

Reg. MSME- MH-11-0032298
बालाघाट (न्यूज रिपोर्टर- आशीष नेवारे)
कटंगी-खैरलांजी विधानसभा क्षेत्र के दिग्धा, भोण्डकी, कुड़वा कालोनी, दुधारा और खरपड़िया ग्राम पंचायतों में आज विभिन्न विकास कार्यों के भूमि पूजन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक श्री गौरव सिंह पारधी ने प्रमुख रूप से उपस्थित होकर पूजा विधि सम्पन्न की और ग्रामवासियों को विकास कार्यों की सौगातें दी।
विधायक श्री पारधी ने इस मौके पर क्षेत्र के निवासियों से मुलाकात की और उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना। उन्होंने समस्याओं के शीघ्र समाधान का आश्वासन भी दिया, जिससे स्थानीय लोगों में आशा और विश्वास का संचार हुआ।
वहीं, भाजपा का सदस्यता अभियान भी तेजी से आगे बढ़ रहा है। इस अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम में स्थानीय निवासियों ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इसके साथ ही, उन्होंने पार्टी के विचारों को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प लिया।
इन कार्यक्रमों में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं, कार्यकर्ताओं और ग्रामवासियों की उपस्थिति उल्लेखनीय रही, जिन्होंने आयोजनों को सफल और प्रभावी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें