
1100 के बी बिजली लाइन के चपेट में आने से 2 व्यक्ति और एक बैल जोड़ी की हुई मौत

बालाघाट (मधुसूदन मारवाड़ी)
बालाघाट। किरनापुर तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत खारा मार्ग पर दिनांक 8.9.2024 को बालाघाट से गोंदिया हाईवे रोड़ पर स्थित सालेटेका – मर्री रोड़ के सामने वाली रोड़ जो लगभग 2 कि.मी अन्तर से खारा पंहुचती है जहां पर लगभग समय 5 बजे के करीब तीन व्यक्ति बैल गाड़ी से एक टीन के ठेले को बनवाकर बालाघाट से खारा ले जा रहे थे। उसी वक्त सड़क पर 1100 के बी लटकती बिजली के तार को लकड़ी से उठाकर बैल गाड़ी को पार कर रहे थे कि अचानक लकड़ी टुटने से बिजली की तार ठेले से टकरा गई और मौके पर दो व्यक्ति और बैल जोड़ी कि मौके पर मौत
हो गई, और
एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है। जानकारी अनुसार तीनों व्यक्ति बालाघाट कोसमी निवासी बताया गया है कुछ ग्रामीणों के द्वारा इसकी जानकारी बिजली कार्यालय एवं पुलिस विभाग को जानकारी दी गई
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें










