
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि कांग्रेस ने गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया नमन, सांप्रदायिक दंगे फैलाने वालों को सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चल कर देंगे जवाब- श्याम पंजवानी डरो मत स्टीकर अभियान की शुरूआत, गांधी के विचारों को जन-जन तक पहुंचाएगी कांग्रेस

Reg. MSME- MH-11-0032298
जिला प्रतिनिधि-महेंद्र सिंह उईके बालाघाट।
खबर मध्य प्रदेश के बालाघाट से है। जहां गुरूवार 30 जनवरी को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 77 वीं पुण्यतिथि पर, कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया और उनके आदर्श, अहिंसा और बताये गये मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।कांग्रेसियों ने सर्वप्रथम गांधी प्रतिमा स्थल पर पहुंचकर, गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
वरिष्ठ कांग्रेसी रहीम खान ने बताया कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने जो कार्य देश में किया है, वह आज भी अविस्मरणीय है, हम आज के दिन संकल्प ले कि नाथुराम गोडसे वाली सोच को हम उखाड़ फेंकेगे।
शहर कांग्रेसअ अध्यक्ष श्याम पंजवानी ने कहा कि जिस तरह महात्मा गांधी ने देश को आजाद कराने में गोरे अंग्रेजो को उखाड़ फेंका, उसी तरह हम कांग्रेसी भी उनके अहिंसा के बताए गए मार्गो पर चलकर काले अंग्रेजो को उखाड़ फेकेंगे , संप्रदायिकतम के फैलाने वालों को गांधी जी के पद चिन्हों पर चलकर सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चल कर जवाब दिया जाएगा और देश और प्रदेश में पुणे शांति स्थापित करते हुए कांग्रेस का झंडा बुलंद किया जाएगा। स्टीकर अभियान प्रभारी नीटु कौशल ने बताया कि आज से गांधी के विचारों वाले स्टीकर अभियान की शुरूआत की गई है। जिसको लेकर, वह जन-जन तक जाएंगे और महात्मा गांधी जी के विचारों को पहुंचाएंगे।
गौरतलब हो कि 30 जनवरी 1948 को नाथूराम गोडसे ने महात्मा गांधी को गोली मार दी थी। जिस दिन से, इस दिन को शहीद दिवस के रूप में भी मनाया जाता है। जिनकी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को 30 जनवरी को गांधी प्रतिमा पर वरिष्ठ कांग्रेसी रहीम खान, शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष श्याम पंजवानी, अनिल सोनी, राजेश ठाकुर,नीटु कौशल, सेवादल जिलाध्यक्ष जीतु बर्वे, रामसिंह भाटिया, शानू राय, केवलसिंह झारिया, अफरोज खान, धर्मेन्द्र बोपचे, राजू यादव, सीमा सिंह, आरिफ खान , नागपुरी जीसहित अन्य लोग उपस्थित थे।
डरो मत स्टीकर अभियान की शुरूआत, जन-जन तक कांग्रेसी लेकर जाएंगे बाबू का संदेश
30 जनवरी से कांग्रेस ने डरो मत स्टीकर अभियान की शुरूआत की है। जिसमें राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के विचारो को हिन्दी और अंग्रेजी, दोनो ही भाषा में लिखा गया है। कांग्रेस जन-जन तक राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के संदेश को लेकर जाएगी।
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें