
बालाघाट पुलिस व गुनहगारों की कमान श्री नगेंद्र सिंह के हाथों में! श्री नागेंद्र बालाघाट के 81 वे एसपी

बालाघाट (पोर्टर-आशीष नेवारे) :- पुलिस कमिश्नर श्री नागेन्द्र सिंह ने शुक्रवार को पुलिस कमिश्नर बालाघाट का कार्यभार ग्रहण कर लिया है। अब से जिले की पुलिस कमान श्री नागेन्द्र के हाथों मे होगी। उन्होंने बालाघाट का पद ग्रहण करने के बाद पुलिस कक्ष में प्रेस वार्ता में नवागत पुलिस के कप्तानों से प्रभावित क्षेत्र में विशेष ध्यान देने की सलाह दी और साथ ही तीन नये कानूनों को जमीनी स्तर पर लागू करने की सलाह दी और आगामी उत्सवों में पुलिस व्यवस्था लागू करने की सलाह दी एवं जिले में सुदृढ कानून व्यवस्था स्थापित करने की बात। एसपी श्री सिंह ने पुलिस कंट्रोल रूम जिला सर्विलांस एंड 100 डॉयल शाखा आदि का निरीक्षण कर दिशा-निर्देश दिए।
2014 बैच के आईपीएस श्री नागेंद्र सिंह इससे पहले हॉक फोर्स के कमांडेंट की कमान संभाले हुए थे। इसके अलावा वे श्योपुर और भिंड के एसपी भी रह चुके हैं। साथ ही कानून व्यवस्था के सहायक पुलिस महानिरीक्षक पुलिस मुख्यालय में भी पदस्थ रह चुके है।
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें










